सोनू निगम ने अपनी मां को डेडिकेटेड किया पद्मश्री पुरस्कार, हुए इमोशनल, बोले- अगर आज वो होती तो...

By: Pinki Wed, 26 Jan 2022 3:00:30

सोनू निगम ने अपनी मां को डेडिकेटेड किया पद्मश्री पुरस्कार, हुए इमोशनल, बोले- अगर आज वो होती तो...

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस पुरस्कार को पाने के बाद खुशी से सराबोर सिंगर ने भारत सरकार के प्रति अपना आभार जताते हुए कहा, 'मैं तहे दिल से उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मेरा नाम सुझाया। इस खुशी के मौके पर सोनू अपनी मां को याद करते हुए बेहद भावुक हो गए। सिंगर ने कहा, 'मैं अपनी मां शोभा निगम, पिता अगम कुमार निगम को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं इस अवॉर्ड को अपनी मां को समर्पित करता हूं। अगर आज मेरी मां होती तो वह बहुत रो रही होतीं'।

सोनू निगम ने आगे कहा, 'इस शानदार अवसर पर मैं अपने गुरुओं को हाथ जोड़कर नमन करता हूं जिन्होंने मुझे इतना सिखाया और इस योग्य बनाया। आज मैं जो कुछ भी हूं वह उनके आशीर्वाद की वजह से ही हूं। इसके अलावा अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ फैमिली का भी आभार प्रकट करता हूं कि जो मेरे संगीतमय सफर में साथ खड़े रहे'।

बता दें कि 48 साल के सोनू निगम ने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाना गाया है। 2003 में उन्हें ‘कल हो ना हो’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com